{"_id":"5d56ed198ebc3e89843de27f","slug":"bsa-steno-suspended-in-illegal-appointment-sultanpur-news-lko476523036","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध नियुक्ति में बीएसए का स्टेनो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध नियुक्ति में बीएसए का स्टेनो निलंबित
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सहायता प्राप्त विद्यालयों में नियम विरुद्घ शिक्षकों की नियुक्तियां करने के प्रकरण में बीएसए के स्टेनो को बेसिक शिक्षा निदेशक ने निलंबित कर दिया है। इसके पहले बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह व दो खंड शिक्षाधिकारी भी इसी मामले में सस्पेंड हो चुके हैं।
मोतिगरपुर विकास खंड क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल चौहानपुर, दोस्तपुर विकास खंड क्षेत्र के संजय गांधी स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय विरैतापाली एवं करौंदीकलां विकास खंड क्षेत्र के लघु माध्यमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर में बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह के कार्यकाल में शिक्षकों के पद पर नियुक्तियां की गई थीं।
आरोप है कि इसमें कौस्तुभ कुमार सिंह की बहन, मित्र व रिश्तेदार की नियुक्तियां हुई थीं। शासन स्तर पर चल रही जांच में बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह, खंड शिक्षाधिकारी रहे पंकज यादव व शिवकुमार मौर्य निलंबित हो चुके हैं।
विज्ञापन
अब बीएसए के स्टेनो जयप्रकाश तिवारी पर निलंबन की गाज गिरी है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने तीनों नियुक्तियों में तत्कालीन बीएसए के साथ-साथ उनके स्टेनो पर फर्जी अभिलेख तैयार करने, फर्जी नियुक्ति करने तथा फर्जी प्रविष्टियां तैयार कर वेतन भुगतान करने का आरोप लगाया है।
तीन सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक के पदों पर हुई नियुक्तियों के मामले में तत्कालीन बीएसए, दो खंड शिक्षाधिकारी और एक स्टेनो पर निलंबन की गाज गिर चुकी है लेकिन नियुक्त शिक्षक अभी भी पूर्व की भांति कार्य कर रहे हैं।
शासन ने नियुक्ति प्रक्रियाओं को अवैध बताते हुए बीएसए समेत चार पर कार्रवाई की है। ऐसे में नियुक्त हुए शिक्षकों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।