{"_id":"69122a45e27e35addf0bc128","slug":"bridge-repairs-pose-a-problem-with-no-adequate-signage-or-accurate-information-about-route-diversions-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-144182-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पुल की मरम्मत बनी मुसीबत, न पर्याप्त संकेतक न रूट डायवर्जन की सही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पुल की मरम्मत बनी मुसीबत, न पर्याप्त संकेतक न रूट डायवर्जन की सही जानकारी
विज्ञापन
लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग के आरओबी का चल रहा मरम्मत कार्य।
भदैंया। टांडा-बांदा हाईवे के लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर बने आरओबी की मरम्मत को लेकर रूट डायवर्ट किए जाने से बाहर के यात्रियों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। पर्याप्त संकेतक व रूट डायवर्जन की सही जानकारी न होने से रोज लोग भटक रहे हैं। आरओबी का रास्ता बंद होने से यात्रियों को वापस होकर रास्ता पूछना पड़ रहा है। काशी व प्रयागराज से रामनगरी अयोध्या जाने वाले कई श्रद्धालु रोज परेशान हो रहे हैं। उधर, पुल का गर्डर बदलने का काम चल रहा है।
सोमवार सुबह नौ बजे काशी विश्वनाथ से प्रयागराज के रास्ते रामनगरी अयोध्या जा रहे दीपक, रसिक, नीरज और ललित ने बताया कि रूट डायवर्जन से उन्हें रास्ता ढूंढने में काफी दिक्कतें हुईं। उन्हें रुक-रुक कर आगे बढ़ना पड़ा। पुलिस मौजूद नहीं होने से लोगों के सामने रास्ता पूछने की समस्याएं आ रही हैं। बताया कि दुकानदारों से रास्ता पूछते हुए दोमुहा पहुंचे हैं। जलालपुर के एक विद्यालय की तीन बसें पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचीं।
अध्यापक रवींद्र कुमार ने बताया कि बच्चों को प्रयागराज के बाद अयोध्या ले जाना है। रूट डायवर्जन से पूछते हुए पखरौली के संकरे रास्ते से बसों को लेकर अयोध्या की ओर निकले हैं। रूट डायवर्जन से दोमुहा-भुलकी मार्ग पर दिन-रात वाहनों का दबाव है। उधर, सोमवार से रेलवे क्रॉसिंग के आरओबी पर क्षतिग्रस्त गार्डर काटकर निकालने का काम चलता रहा। फर्म के अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त गार्डरों के स्थान पर नए लगाए जाएंगे। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक एनबी सिंह ने बताया कि पुल की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है।