फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bodies divided into seven sectors and 17 zones

Sultanpur News: सात सेक्टर व 17 जोन में बंटे निकाय

Thu, 11 May 2023 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bodies divided into seven sectors and 17 zones
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पांचों निकाय क्षेत्र को सात सेक्टर व 17 जोन में बांटा गया है। नगर पालिका में तीन जोनल व आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



कादीपुर नगर पंचायत में एक जोनल व दो सेक्टर, दोस्तपुर में एक जोनल व दो सेक्टर, कोइरीपुर में एक जोनल व दो सेक्टर और लंभुआ नगर पंचायत में एक जोनल व तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर अपने क्षेत्र के मतदान पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन





निकाय चुनाव में मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए चार मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। नगरपालिका के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैराबाद व जामे इस्लामिया खैराबाद मतदान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। कोइरीपुर के प्राथमिक विद्यालय कोइरीपुर प्रथम व लंभुआ के सर्वोदय इंटर कॉलेज पर भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरे समय मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इसके साथ संवेदनशीलता को देखते हुए पांचों निकायों में तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक को नगर पालिका व एडीएम वित्त मनोज पांडेय को कादीपुर व दोस्तपुर और सीआरओ शैलेंद्र मिश्र को लंभुआ व कोइरीपुर का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।


कहां कितने प्रत्याशी
निकाय क्षेत्र अध्यक्ष वार्ड सभासद
नगर पालिका 10 156
कादीपुर नगर पंचायत 5 43
दोस्तपुर नगर पंचायत 11 57
कोइरीपुर नगर पंचायत 9 43
लंभुआ नगर पंचायत 14 121
कुल 49 420

----------

निकायवार मतदाता
निकाय पुरुष महिला कुल
नगरपालिका 49,603 44,809 94,412
कादीपुर-- 4,032 3,777 7,809
दोस्तपुर- 6,411 5,908 12,319
कोइरीपुर- 3,959 3,835 7,794
लंभुआ- 9,724 8,933 18,657
योग- 73,729 67,262 1,40,991
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed