{"_id":"5e3709428ebc3e842d2745e4","slug":"boat-overturned-in-gomti-river-youth-drowned-sultanpur-news-lko5063025187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती नदी में पलटी नाव, युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती नदी में पलटी नाव, युवक डूबा
विज्ञापन
अमेठी। गोमती नदी में नाव पर बैठकर शिकार करने निकले शिकारियों की नाव पानी में पलट गई। नाव पलटने से उस पर सवार नौ लोग पानी में डूबने लगे। इसमें आठ ने किसी तरह तैर कर बाहर निकल गए, जबकि एक युवक पानी में डूब गया।
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पानी में डूबे युवक की तलाश में गोताखोरों को नदी में उतारा है। हादसा रविवार की देर शाम का है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अनभुला गांव के पास गोमती नदी में रविवार की देर शाम नौ लोग नाव पर बैठकर शिकार करने निकले थे। नाव थोड़ी दूर पहुंची थी कि अचानक नदी में पलट गई। नाव पलटने से उस पर सवार लोग पानी में गिर पड़े और डूबने लगे।
इसमें आठ लोगों ने पानी में तैर कर किसी तरह से अपनी जान बचा ली लेकिन एक युवक पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाल अवधेश कुमार को फोन से दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल ने नाव पर सवार लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि नाव पर सवार लोगों ने बताया कि कुल नौ लोग नाव पर बैठे थे। आठ लोग बच गए हैं, जबकि सुरजीत (18) पुत्र सुरजू निवासी अनभुला पानी में डूब गया। सुरजीत की तलाश में गोताखोरों को नदी में उतारा गया है। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था।