फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   board exam center

केंद्र निर्धारण की गाइडलाइन जारी होते ही माध्यमिक विद्यालयों में बढ़ी हलचल

Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
board exam center
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 में केंद्र निर्धारण की गाइडलाइन जारी होते ही माध्यमिक विद्यालयों में हलचल बढ़ गई है। बोर्ड परीक्षा में 78,844 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 43,271 इंटरमीडिएट के 35,573 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की गाइडलाइन जारी की है। विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने कोरोना से बचाव के लिए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आवंटन उनकी क्षमता के अनुसार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रतिदिन दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की कुल संख्या 150 से कम और 800 से अधिक नहीं होगी। परीक्षा केंद्र निर्धारण में राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद आवश्यकता अनुसार वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए संस्थाध्यक्षों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय से संबंधित सूचना पांच दिसंबर तक अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से 20 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कराया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट को डीआईओएस के जरिए परिषद की वेबसाइट पर 26 दिसंबर तक अपलोड करना होगा। डीआईओएस की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक कर 16 जनवरी तक उस पर आपत्ति तक मांगी जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण 25 जनवरी तक कर दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर नौ फरवरी को अपलोड होगी।
परीक्षा केंद्र बढ़ने की संभावना
कोविड-19 के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है। परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। इसलिए भी अधिक परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता होगी। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक है वहां के परीक्षार्थियों को दो केंद्रों पर भेजा जा सकता है। परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद को लेकर कई माध्यमिक विद्यालय अपना सेंटर बनवाने की जुगत में जुट गए हैं।
कम हो गए 1,942 परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में गत वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या 1,942 कम हो गई है। पिछले साल 80,786 परीक्षार्थियों ने नामांकन कराया था। इस बार यह संख्या 78,844 हो गई है। हाईस्कूल में 45,082 की तुलना में 43,271 परीक्षार्थी है जबकि इंटरमीडिएट में 35,704 की तुलना में 35,573 स्टूडेंट्स ने नामांकन कराया है। हाईस्कूल में 1,811 व इंटरमीडिएट में 131 परीक्षार्थियों की संख्या कम हो गई है।

संस्थाध्यक्षों को दिए गए निर्देश
केंद्र निर्धारण के लिए शासन से गाइड लाइन जारी हुई है। उसी क्रम में सभी माध्यमिक विद्यालयों को अपना डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
- जेपी यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed