{"_id":"656cd0937713ceb4e503b724","slug":"bjp-celebrates-victory-in-three-states-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-6271-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन राज्यों में जीत पर झूमे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन राज्यों में जीत पर झूमे भाजपाई
Mon, 04 Dec 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को गदगद कर दिया। उन्होंने रविवार को मिठाइयां बांटीं, गले मिले और पटाखे आदि चलाकर जीत का जश्न मनाया।
शहर के सुपर मार्केट स्थित बीजेपी नगर कार्यालय में जिलाध्यक्ष डाॅ. आरए वर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल, संजय त्रिलोकचंदी आदि ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम,भारत माता की जय और मोदी है तो मुमकिन है के नारे लगाए।
जिलाध्यक्ष डाॅ.आरए वर्मा ने कहा कि जनता ने पीएम मोदी की नीतियों, नीयत और नेतृत्व पर भरोसा दिखाया है। भाजपा के विकास, सुशासन व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मॉडल पर जनता ने मुहर लगाई है। इस मौके पर डाॅ. वीपी सिंह, शिवशंकर तिवारी, सभासद रमेश सिंह टिन्नू, अरविंद यादव, संतोष दूबे, सौरभ पांडेय, राजीव सिंह, राज कुमार सोनी, राम अवध जायसवाल, अंकित अग्रहरि, प्रदीप मिश्र व मोहित साहू आदि मौजूद रहे।