फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP celebrated victory in Bihar

Sultanpur News: बिहार में मिली जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

Fri, 14 Nov 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrated victory in Bihar
तिकोनिया पार्क में जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य।
सुल्तानपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली बड़ी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। दो सौ सीटों पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों की बढ़त बनते ही शुक्रवार को भाजपा के लोगों ने जश्न मनाया। जीत की खुशी में भाजपाइयों ने गोले-पटाखे छुड़ाए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गणना शुरू होते पार्टी के लोग रुझानों पर नजर गड़ाए रहे। रुझानों में एनडीए गठबंधन की बढ़त बनते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपाई दोपहर बाद शहर के तिकोनिया पार्क में एकत्र हो गए और आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। इस मौके पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. एमपी सिंह, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, रीना जायसवाल, बबिता तिवारी, चंदन नारायन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिहार में जनता को मिली जीत

सुल्तानपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग को शुक्रवार को मिली ऐतिहासिक जीत पर जदयू प्रदेश प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे बिहार की जनता की प्रचंड जीत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यह परिणाम किसी के लिए अप्रत्याशित नहीं था, क्योंकि पिछले दो दशकों में बिहार ने जंगलराज से निकलकर सुशासन का मार्ग अपनाया है। जनता ने एक बार फिर विकास और स्थिरता के पक्ष में अपना भरोसा जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को इस शानदार जीत के लिए बधाई संदेश भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed