फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP apprehensive after Swami Prasad's resignation

स्वामी प्रसाद के इस्तीफे के बाद भाजपा सशंकित

Thu, 13 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP apprehensive after Swami Prasad's resignation
सुल्तानपुर। मंत्रिमंडल से कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद जिले का भाजपा संगठन भगदड़ को लेकर आशंकित हो गया है। पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबियों की गतिविधियों पर नजर गड़ा दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल से स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद जिले में भी भाजपा को भगदड़ की आशंका सताने लगी है। खासकर उनके करीबियों में शामिल सदर विधायक सीताराम वर्मा को लेकर आशंका जताई जा रही है। वे स्वामी प्रसाद मौर्य के जिले में सबसे करीबियों में जाने जाते हैं। ऐसे में सदर विधायक सीताराम वर्मा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

भाजपा ने स्थिति को देखते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबियों पर नजर गड़ा दी है। फिलहाल सदर विधायक सीताराम वर्मा ने भाजपा छोड़ने की अटकलों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें भाजपा व क्षेत्र की जनता से जो सम्मान मिला वह अन्यत्र नहीं मिल सकता। समाजवादी पार्टी की सरकार में उन्हें अपमानित करके मुकदमे में फंसाया गया था। वे भाजपा में हैं और आगे भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed