फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike rider's sister dies after colliding with cattle, brother injured

Sultanpur News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल

Thu, 26 Feb 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's sister dies after colliding with cattle, brother injured
चांदा। गोपालपुर निवासी सूरजभान (14) बुधवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से अपनी बहन योगिता (17) के साथ चांदा बाजार में घरेलू सामान लाने के लिए घर से निकला। रास्ते में ईशीपुर गांव के पास उनकी बाइक एक मवेशी से टकरा गई। इस दुर्घटना में योगिता की मौत हो गई, जबकि सूरजभान घायल हो गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बाइक सूरजभान चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। योगिता बाइक पर पीछे बैठी थीं। दुर्घटना के बाद दोनों को ग्रामीणों ने निजी वाहन से प्रतापपुर कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने योगिता को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सीएचसी पहुंचे परिजन योगिता का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


घर पर योगिता का शव पहुंचने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। उनकी तीन बड़ी बहनें व तीन छोटे भाई हैं। बताया जा रहा है कि गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। चांदा थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क दुर्घटनाओं में दंपती सहित सात घायल
कूरेभार। अयोध्या–प्रयागराज हाईवे पर जमौली बॉर्डर के पास मंगलवार रात 11 बजे रामदासपुर निवासी बाइक सवार अमित कुमार तिवारी (45) पीछे से ट्रक से टकरा गए। सीएचसी कूरेभार से उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, धनपतगंज के चंदौर निवासी आदर्श (16), अजय गुप्ता (16), महेश (15) व आशीष (17) बुधवार सुबह करीब सात बजे बाइक से परीक्षा देने चंदीपुर जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर टीकर के पास वह लोग भी अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर चार लोग सवार थे। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। सभी को कूरेभार सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एक अन्य घटना में अयोध्या जिले के नाथनपुर निवासी विवेक (28) कुमार बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी पत्नी रिंकी (26) के साथ शादी समारोह में शामिल होने बाइक से कूरेभार कस्बा आ रहे थे। इरुल चौराहे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में विवेक व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कूरेभार पहुंचाया गया, वहां से विवेक को चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। विवेक ने हेलमेट नहीं पहना था। कूरेभार थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed