फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike collides with pole, farmer dies

Sultanpur News: खंभे से भिड़ी बाइक, किसान की मौत

Fri, 26 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:24 AM IST
सार

सेमरी बाजार में तिवारी का पुरवा गांव के पास 39 वर्षीय किसान मगन सिंह की बाइक खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Bike collides with pole, farmer dies

विस्तार

सेमरी बाजार। बिरसिंहपुर-हालापुर मार्ग पर तिवारी का पुरवा गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम एक बेकाबू बाइक सड़क के किनारे स्थित खंभे से भिड़ गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में बाइक सवार अंबेडकरनगर जिले के महरुआ गोला निवासी किसान मगन सिंह (39) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निकट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।


बताया जा रहा है कि मगन सिंह बाइक से किसी कार्य से जयसिंहपुर के हालापुर जा रहे थे। सेमरीबाजार चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने बताया कि मगन सिंह ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन शव को लेकर घर चले गए। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed