फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike collides with car-truck, middle-aged man dies

Sultanpur News: कार-ट्रक से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत

Wed, 30 Oct 2024 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with car-truck, middle-aged man dies
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी कार
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बलिया हाईवे पर मंगलवार की दोपहर रामपुर गांव के पास ट्रक की कार से टक्कर हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रहा बाइक सवार ट्रैक्टर एजेंसी का एजेंट भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। इस हादसे में एजेंट की मौत हो गई। जबकि कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी कपिलदेव मिश्र (58) एक ट्रैक्टर एजेंसी में बतौर एजेंट काकाम करते थे। मंगलवार दोपहर वह बाइक से लखनऊ-बलिया हाईवे के रास्ते बरौंसा जा रहे थे। रास्ते में रामपुर गांव के पास से गुजरते समय कादीपुर जा रही कार एक ट्रक से टकरा गई। तभी कपिलदेव उन वाहनों से टकरा गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

दुर्घटना में कार सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार पर कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया निवासी जितेंद्र तिवारी आंशिक रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंचे बरौंसा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्र ने कपिलदेव मिश्र को सीएचसी जयसिंहपुर भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि ट्रक व कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखिया के निधन से सदमे में परिवार
मृतक कपिलदेव परिवार के मुखिया थे। वह अपने पीछे दो बेटे गिरजाशंकर व शिवशंकर और पत्नी जड़ावती देवी को छोड़ गए है। उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed