{"_id":"582f31344f1c1bfe518fdcbe","slug":"bhetua-shines-in-district-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में भेंटुआ का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में भेंटुआ का दबदबा
Amarujala Bureau
Updated Fri, 18 Nov 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित दौड़ में भेटुआ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता का शंभारंभ विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को समारोह पूर्वक शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित प्राथमिक वर्ग बालक की 50 मीटर दौड़ में संग्रामपुर ब्लॉक के शिवबहादुर, 100 मीटर में भेंटुआ के सुरजीत, 200 मीटर में बाजार शुकुल के पवन कुमार पाल व 400 मीटर दौड़ में भेंटुआ ब्लॉक के ही रमाकांत अव्वल रहे।
विज्ञापन
प्राथमिक वर्ग बालिका की 50 व 100 मीटर दौड़ में क्रमश: प्रिया यादव व श्वेता कश्यप, 200 मीटर दौड़ में बाजार शुकुल की उर्मिला तथा 400 मीटर दौड़ में भादर ब्लॉक की सविता ने बाजी मारी। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर बीएसए राजकुमार पंडित, डीडीओ ओपी पांडेय, शिक्षक नेता अशोक मिश्र व जिला व्यायाम शिक्षक संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन