फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BED entrance exam will be conducted at 25 centres in district

25 केंद्रों पर 18 जुलाई को होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Mon, 05 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
BED entrance exam will be conducted at 25 centres in district
सुल्तानपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 जिले के 25 केंद्रों पर आयोजित होगी। 18 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। केएनआई के प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह को प्रवेश परीक्षा का डिप्टी नोडल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2021 का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से कराया जा रहा है। जिले के 25 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के नकलविहीन और शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग को लगाया गया है।
विज्ञापन

कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह को परीक्षा का डिप्टी नोडल को-कॉर्डिनेटर बनाया गया है। डीएम रवीश गुप्ता की ओर से परीक्षा का नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह इंट्रेंस एग्जाम को कोआर्डिनेट करेंगे। परीक्षा में तकरीबन 9300 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इन केंद्रों पर होगा परीक्षा का आयोजन
शासन ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों व पीजी कॉलेजों में कराने का निर्देश दिया था। ऐसे कॉलेज जो शहर से 25 किलोमीटर की दूरी के दायरे में हों, उन्हें ही सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। गनपत सहाय पीजी कॉलेज की मुख्य शाखा और महिला शाखा को मिलाकर तीन सेंटर बनाए गए हैं।
कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में विज्ञान संकाय, कला संकाय एवं विधि संकाय के साथ राणा प्रताप पीजी कॉलेज में भी दो सेंटर बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज, केशकुमारी राजकीय बालिका कॉलेज, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, मधुसूदन इंटर कॉलेज, सलीम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामकली बालिका इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी, इंटरमीडिएट कॉलेज गौरा, इंटरमीडिएट कॉलेज नटौली, श्रीमती मर्यादी देवी इंटर कॉलेज बरौंसा, सर्वोदय कॉलेज लंभुआ, सुभाष इंटर कॉलेज कन्हईपुर, राम प्रताप कॉलेज प्रतापगंज भादा, रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज, जंजीरादास शंभूनाथ कॉलेज नरहरपुर, जनता इंटर कॉलेज कूरेभार और राजकीय कॉलेज महराजगंज को सेंटर नामित किया गया है।

बॉक्स
ट्रेजरी में सुरक्षित रखा जाएगा प्रश्नपत्र
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 में प्रयुक्त होने वाली ओएमआर सीट और प्रश्नपत्रों के बंडल ट्रेजरी में सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा के डिप्टी नोडल कोऑर्डिनेटर डॉ. राधेश्याम सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तैयारी चल रही है। ओएमआर सीट और प्रश्नपत्र कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखवाए जाएंगे। वहीं से परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed