फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   beat to youth

डीजे पर डांस के विवाद में युवक की पिटाई

Fri, 27 Nov 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
beat to youth
भदैंया (सुल्तानपुर)। सांसापुर हनुमानगंज गांव में बृहस्पतिवार की रात डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के सांसापुर हनुमानगंज गांव में बृहस्पतिवार की रात अयोध्या प्रसाद वर्मा की पुत्री की शादी थी। इसी गांव की दलित बस्ती में ज्ञानीपुर गांव का माखनलाल अपनी ससुराल आया हुआ था। रात दस बजे जब द्वारचार शुरू हुआ तो डीजे की धुन पर घराती-बराती नाचने लगे।
विज्ञापन

माखनलाल भी डांस कर रहा था। तभी कुछ युवकों से माखनलाल का विवाद हो गया। विवाद के दौरान युवकों ने माखनलाल की पिटाई कर दी। शुक्रवार की सुबह माखनलाल ने गांव के ही एक युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed