फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bank register of three candidates including BJP, Congress found empty

खाली मिला भाजपा, कांग्रेस समेत तीन प्रत्याशियों का बैंक रजिस्टर

Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bank register of three candidates including BJP, Congress found empty
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के निर्वाचन खर्च के पहली बार मिलान में गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं। भाजपा, कांग्रेस समेत तीन प्रत्याशियों का बैंक रजिस्टर खाली पाया गया है। एक बसपा प्रत्याशी ने दो लोगों को 10 हजार से अधिक नकदी देकर नियम तोड़ा है। गड़बड़ी में पांच प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा के चल रहे चुनाव में मंगलवार को दो विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के पहले चरण के चुनावी खर्च का मिलान कराया गया। मिलान में इसौली के भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी के चुनावी खर्च से संबंधित बैंक रजिस्टर खाली पाया गया। सुल्तानपुर के एआईएमआईएम प्रत्याशी का भी बैंक रजिस्टर खाली पाया गया। इस पर अनुवीक्षण व लेखा प्रभारी की ओर से तीनों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसौली के निर्दल प्रत्याशी फिरोज की ओर से अपने आपराधिक इतिहास का प्रकाशन अभी तक न कराए जाने पर नोटिस जारी हुआ है। इसौली के बसपा प्रत्याशी ने आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए दो लोगों को 10 हजार से अधिक नकद धनराशि दे दी है। इस पर बसपा प्रत्याशी को नोटिस जारी हुआ है। इसौली व सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च के मिलान में इसौली के भाजपा प्रत्याशी की ओर से अभी तक सर्वाधिक खर्च 9,86,493 व सबसे कम सपा प्रत्याशी का 95,974 रुपये पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी का पहले चरण का चुनावी खर्च 5,93,746 व प्रमुख दलों में सबसे कम बसपा प्रत्याशी का 67,821 रुपया पाया गया है। अनुवीक्षण व लेखा-व्यय प्रभारी वरुण खरे ने बताया कि इसौली में नौ में सिर्फ छह व सुल्तानपुर में 10 में सिर्फ छह प्रत्याशियों ने अपनी चुनावी खर्च का मिलान कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed