{"_id":"5fe37bb28ebc3ec14c61e23b","slug":"bakiu-protested-against-gas-price-hike-sultanpur-news-lko556413088","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने से नाराज भाकियू (अंबावत) के पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के बगिया चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर हाथ में लेकर विरोध जाहिर किया।
पिछले दिनों गैस की कीमतों में हुई वृद्धि से नाराज भाकियू (अंबावत) के पदाधिकारियों ने बुधवार को जयसिंहपुर तहसील के बगिया चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करतेे हुए संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने गैस की कीमतें बढ़ा दी हैं। इसका असर हर वर्ग पर पड़ा है।
महंगाई चरम पर है। लोग वैसे ही परेशान थे। गैस की कीमतों को बढ़ाकर आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ लाद दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि कानून किसी तरह से भी किसानों के हित में नहीं हैं। कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
संगठन किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में इंद्रमणि यादव, श्याम यादव, उमेश सिंह, जिलाजीत वर्मा, कप्तान यादव, कादिर, श्यामलाल, जगलाल, सूरज यादव, भल्लू विश्वकर्मा समेत अन्य कई लोग शामिल रहे।