{"_id":"6af8b1da10700722bd09f3da","slug":"bags-on-the-head-children-in-the-lap-hope-in-the-eyes-to-reach-home-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-169330-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सिर पर बैग, गोद में बच्चे, आंखों में घर पहुंचने की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सिर पर बैग, गोद में बच्चे, आंखों में घर पहुंचने की आस
Sun, 15 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
सुल्तानपुर। सिर पर बैग, गोद में बच्चे और कदम-कदम पर भीड़ का दबाव। किसी को गेट पर खड़े होकर तो किसी को शौचालय के पास बैठकर सफर करना पड़ा। छठ पर घर पहुंचने की चाह में निकले यात्रियों के लिए ट्रेनों का सफर किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहा।
शनिवार को सुल्तानपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में ऐसी ही बदहाली दिखी। जनरल ही नहीं, स्लीपर कोच भी यात्रियों से खचाखच भरे रहे। हालात यह रहे कि कोच के गेट से लेकर शौचालय तक यात्रियों का कब्जा रहा और पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही चढ़ने के लिए यात्रियों में आपाधापी मच गई। पहले से खचाखच भरे कोच में लोग किसी तरह जगह बनाने की कोशिश करते रहे। आरक्षित टिकट नहीं मिलने के कारण जनरल टिकट लेकर सफर करने वालों की परेशानी सबसे ज्यादा रही।
समस्तीपुर, बिहार निवासी अभिषेक कुमार दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने बताया कि छठ पर घर जाने के लिए सद्भावना ट्रेन में सवार हुए, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है। वहीं, मुंबई से लौट रहे रक्सौल निवासी शिव शंकर विंद ने बताया कि ट्रेन में जगह नहीं मिलने से पूरे दिन और रात गेट के पास खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
दोगुनी हुई यात्रियों की संख्या
प्रभारी स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि सामान्य दिनों में स्टेशन पर करीब चार हजार यात्री उतरते हैं, जबकि छठ पर यह संख्या बढ़कर आठ हजार प्रतिदिन हो गई है। 90 सीटों की क्षमता वाले कोच में 180 यात्री सफर कर रहे हैं। भीड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीमें तैनात हैं।