{"_id":"6431ad80aad3bbc9fa01d45a","slug":"ax-attack-on-electrical-contract-worker-sultanpur-news-c-13-1-lko1044-174280-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विद्युत संविदा कर्मी पर कुल्हाड़ी से हमला, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विद्युत संविदा कर्मी पर कुल्हाड़ी से हमला, भर्ती
Sat, 08 Apr 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। मीटर रीडिंग करने गए संविदा कर्मी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद से विभागीय कर्मचारी आक्रोशित हैं।
विद्युत उपकेंद्र किंदीपुर में तैनात संविदाकर्मी समरजीत (32) शनिवार को गोलवा छापर गांव में मीटर रीडिंग के लिए गया था। गांव के युवक ने बिल निर्गत करने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सामान्य बातचीत में आक्रोशित युवक ने कुल्हाड़ी से समरजीत के सिर पर हमला कर दिया। इससे समरजीत बेहोश हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही साथी संविदा कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान होश में आए समरजीत ने आपबीती सुनाई तो लोग आक्रोशित हो गए। घटना की जानकारी होते ही तमाम संविदा कर्मी तमतमा गए।
विज्ञापन
देर रात कोतवाली चांदा में समरजीत की पत्नी सीमा की ओर से मामले की तहरीर दी गई। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। कोतवाली निरीक्षक श्रीनिवास पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पड़ताल की जा रही है।