फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Attachment continued at Siraj's house

Sultanpur News: सिराज के घर दूसरे दिन भी जारी रही कुर्की

Mon, 21 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 21 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Attachment continued at Siraj's house
 सिराज अहमद के घर से कुर्क हुए सामान ले जाती पुलिस। -संवाद
सुल्तानपुर। अधिवक्ता हत्याकांड के एक लाख के इनामिया बदमाश सिराज अहमद के घर पर पुलिस को दूसरे दिन भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुर्की की कार्रवाई के दौरान घर के कई सामान निजी वाहनों में लादकर कोतवाली देहात थाने पर ले जाए गए।
विज्ञापन



सीओ लंभुआ अब्दुल सलाम खान के नेतृत्व में कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने सोमवार को दूसरे दिन भी अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी सिराज अहमद उर्फ पप्पू के घर पर कुर्की की कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन



पुलिस ने घर के अंदर से पुलिस ने एसी, एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, इन्वर्टर, पंखे, गीजर, आरओ मशीन, आलमारियां, बेड व सोफे समेत अन्य कई सामान कब्जे में लेकर कोतवाली देहात थाने पहुंचाया। सामान ढोने के लिए कई वाहन लगाए गए थे। देर शाम तक सामान ढोने का काम जारी रहा। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि कुछ सामान बचे हैं जिन्हें मंगलवार को ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज हो सकती है प्रिंस के घर पर कुर्की की कार्रवाई
कोतवाली देहात थाने की पुलिस के मुताबिक मंगलवार को अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड के दूसरे आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के घरहां निवासी इस्माइल उर्फ प्रिंस भी घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed