फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   As soon as the rain stopped, the scorching sun made everyone sweat

Sultanpur News: बारिश थमते ही धूप ने छुड़ाए पसीने

Fri, 02 Oct 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
As soon as the rain stopped, the scorching sun made everyone sweat
 छाता लगाकर धूप से बचाव करती युवतियां। संवा
सुल्तानपुर। चार दिन की बारिश के बाद मौसम साफ होते ही गर्मी ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को तेज धूप के साथ बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में सड़कों पर निकले लोग धूप से बचने के लिए सिर ढककर चलते और छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई थी। अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। ठंडक बढ़ने से लोगों ने कूलर और एसी तक बंद कर दिए थे। बारिश थमने के बाद आसमान साफ हुआ और गर्मी बढ़ गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप के साथ उमस अधिक महसूस हुई। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed