{"_id":"6abeb35a553dac2e52066566","slug":"as-soon-as-the-rain-stopped-the-scorching-sun-made-everyone-sweat-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-166219-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुल्तानपुर ने अयोध्या को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुल्तानपुर ने अयोध्या को हराकर जीता खिताब
Fri, 02 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत-संस्थान
गोसाईगंज। रामरती इंटर कॉलेज, द्वारिकागंज के संयोजन में बुधवार को आयोजित अंडर-17 मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर ने अयोध्या को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अयोध्या की ओर से दिए गए 86 रन के लक्ष्य को सुल्तानपुर ने छह ओवर में हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन रामरती इंटर कॉलेज के प्रबंधक भूपेंद्र नाथ वर्मा ने किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर ने अंबेडकरनगर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे मैच में अयोध्या ने बाराबंकी को शिकस्त दी। फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अयोध्या की टीम ने 10 ओवर में 86 रन बनाए।
सुल्तानपुर के बल्लेबाजों ने छह ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर अयोध्या को पराजित कर दिया। सुल्तानपुर के रौनक को प्लेयर ऑफ द सीरीज और अयोध्या के जितेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राहुल और अभय प्रताप ने अंपायर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, कोच सर्वेशकांत वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, नंदलाल यादव, सुरेश यादव, दीपक सिंह, अयोध्या के कोच जयंत पाठक तथा रामरती इंटर कॉलेज के बृजेश यादव, संदीप यादव और विपिन यादव समेत शिक्षकों का योगदान रहा। प्रधानाचार्य डॉ. रामजीत ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।