{"_id":"611e9c388ebc3e7a2a1997f8","slug":"arresting-sultanpur-news-lko591994076","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक मेल करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक मेल करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। मोबाइल फोन से वीडियो लेकर युवक को ब्लैक मेल करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। ब्लैक मेलिंग से तंग आकर युवक ने दो दिन पूर्व जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। खुदकुशी से पूर्व युवक ने खुद के मोबाइल में ब्लैकमेलर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी।
गोसाईंगंज क्षेत्र के सिरवारा शरीफपुर गांव निवासी पुतून निषाद (32) ने पिछले मंगलवार की दोपहर जहर खा लिया था। परिवारीजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड एक वीडियो मिला था। वीडियो में पुतून रोते हुए बता रहा है कि गांव की ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के साथ उसका वीडियो मोबाइल में था, जिसे दिनेश उर्फ दिन्नी ने धोखे से ले लिया और उसे लगातार ब्लैक मेल करके तीन बार में उससे 40 हजार रुपये ले लिया था। दिनेश उस पर युवती को उसके पास लाने का दबाव बना रहा है, जो वह किसी भी हाल में नहीं करेगा। रोते हुए बोल रहा है कि वह अपनी जान देने जा रहा है। पुतून, दिनेश और अन्य लोगों पर 16 अगस्त की रात में घर से बुलाकर पीटने की बात बताते हुए शरीर पर आई चोटें भी दिखा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मृतक की भाभी मंगला देवी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि ब्लैकमेल करने वाले दिनेश को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सैफुल्लागंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।