{"_id":"60cb8d318ebc3e78e7669dad","slug":"arresting-sultanpur-news-lko5829287192","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुप्लीकेट चाबी से एटीएम से निकाल लिए 16 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुप्लीकेट चाबी से एटीएम से निकाल लिए 16 लाख रुपये
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करीब डेढ़ माह पूर्व एटीएम में रुपये डालने के बाद डुप्लीकेट चाबी से 16 लाख रुपये मशीन से चुराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार कर दो लाख 30 हजार रुपये बरामद किया है। हालांकि चोरी की घटना में नामजद दो आरोपियों समेत तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र से जुड़ा है।
जिले के कई एटीएम में अयोध्या जिले की सीएमएस कंपनी रुपये डालने का काम करती है। पांच मई को कोतवाली नगर क्षेत्र के पंचरास्ता के पास स्थित हितैची मनी स्पॉट एटीएम से 16 लाख 11 हजार पांच सौ रुपये चोरी हो गए थे। कंपनी अयोध्या के ब्रांच मैनेजर अभिलाष गुप्ता ने एटीएम में रुपये डालने वाले कंपनी के रोहित गुप्ता निवासी प्रतापगढ़ और श्लोक तिवारी निवासी असवा, सुल्तानपुर के खिलाफ रुपये चोरी करने का केस दर्ज कराया था। नगर कोतवाली पुलिस को तफ्तीश के दौरान पता चला कि अवध प्रताप यादव निवासी सरैया भरथी बदलेपुर थाना धनपतगंज और सूरज श्रीवास्तव निवासी रामापुर, गोंडा चोरी की घटना में शामिल हैं। पुलिस ने अवध प्रताप यादव और सूरज श्रीवास्तव को बृहस्पतिवार को शहर से सटे अमहट के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों युवक पूर्व में सीएमएस कंपनी में काम करते थे और एटीएम में रुपये डालते थे।
एसआई दिनेश यादव के मुताबिक अवध प्रताप ने बताया कि उसके पास एटीएम की खराब चाबी थी। उस चाबी को उससे सत्यप्रकाश मौर्य निवासी कोरारीहीर, अमेठी मांग कर ले गया और कस्टोडियन रोहित गुप्ता को खराब चाबी दे दिया। अवध प्रताप के कहने पर ही सत्य प्रकाश मौर्य ने कस्टोडियन रोहित गुप्ता से 203 नंबर की चाबी लेकर अपने पास रख लिया था। सत्य प्रकाश ने अवध प्रताप यादव से कंपनी के कर्मचारी सूरज श्रीवास्तव से हितैची मनी स्पॉट एटीएम पंचरास्ता सुल्तानपुर का ओटीसी नंबर लेने को कहा था। अवध प्रताप ने सूरज श्रीवास्तव से बात करके ओटीसी नंबर ले लिया था। इसके बाद 13 मई 2021 को हितैची मनी स्पॉट एटीएम में जब रुपये डाले जा चुके थे उसके बाद पांच लोगों ने एटीएम पर पहुंचकर डुप्लीकेट चाबी से 16 लाख 11 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर दो लाख 30 हजार रुपये बरामद करते हुए चोरी की घटना में प्रयुक्त डुप्लीकेट चाबी को भी बरामद कर लिया। घटना में शामिल रोहित गुप्ता, श्लोक तिवारी और सत्य प्रकाश मौर्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।