फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Arguments on the SO's protest petition against MP Sanjay Singh to be held on the 5th.

Sultanpur News: सांसद संजय सिंह के खिलाफ एसओ की प्रोटेस्ट अर्जी पर बहस पांच को

Sat, 23 May 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 23 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Arguments on the SO's protest petition against MP Sanjay Singh to be held on the 5th.
सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह व तत्कालीन नपा अध्यक्ष प्रत्याशी डाॅ. संदीप शुक्ल के खिलाफ दर्ज आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में विवेचक की फाइनल रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट अर्जी पर बहस के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार की तिथि तय रही। इस मामले में कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए पांच जून की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के तत्कालीन उप निरीक्षक मुकेश कुमार पटेल ने सात मई 2023 की घटना बताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी डॉ. संदीप शुक्ल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की फाइनल रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखने के लिए उप निरीक्षक मुकेश पटेल की तरफ से लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही थी। कोर्ट की चेतावनी के बाद पिछली पेशी पर उनकी तरफ से प्रोटेस्ट अर्जी पेश की गई थी, जिस पर बहस होनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed