{"_id":"6a567dd0f243df2065045166","slug":"arguments-on-the-bail-of-the-accused-in-the-murderous-attack-on-the-lawyer-to-be-heard-on-july-16-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-160495-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोपियों की जमानत पर 16 जुलाई को बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोपियों की जमानत पर 16 जुलाई को बहस
Tue, 14 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह पर जानलेवा हमले के आरोपियों की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई हुई। एडीजे चतुर्थ श्याम मोहन जायसवाल की अदालत ने बहस के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की है। जेल भेजे गए होटल संचालक पूरन पोपटानी और उसके भतीजे हर्षित पोपटानी ने जमानत अर्जी दी थी।
अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के लिए समय मांगा था। वादी अंतरात्मा सिंह ने 21 जून की घटना पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनके भाई धर्मात्मा सिंह लक्ष्मी होटल में भोजन करने गए थे। वहां पूरन पोपटानी, हर्षित पोपटानी और अन्य साथियों ने उन पर लोहे की छड़ व बेलचे से हमला किया। बीच-बचाव करने आए विपिन पांडेय और राजन पाठक को भी पीटा गया। पुलिस ने पूरन पोपटानी, हर्षित पोपटानी, चंद्र भूषण गुप्ता, अर्श श्रीवास्तव, बहादुर वर्मा और अमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं।