{"_id":"6740f6c0eb9aa24a6407f694","slug":"area-replaced-by-11-inspectors-including-inspector-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-122690-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: इंस्पेक्टर समेत 11 दरोगा के बदले क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: इंस्पेक्टर समेत 11 दरोगा के बदले क्षेत्र
Sat, 23 Nov 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने एक इंस्पेक्टर समेत 11 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। निरीक्षक गिरीश चंद्र अग्निहोत्री को प्रभारी रिट सेल से वाचक पुलिस अधीक्षक पद पर तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक छेदीलाल को पुलिस लाइन से रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक के वाचक रहे उप निरीक्षक अवधेश चाैधरी को वाचक कार्यालय से अटैच किया गया है। उप निरीक्षक शशि प्रकाश वर्मा को पुलिस लाइन से मुड़िलाबाजार का चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक कन्हैया कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से अखंडनगर थाने भेजा गया है। उप निरीक्षक अनूप कुमार सिंह को पुलिस लाइन से दोस्तपुर थाने भेजा गया है। उप निरीक्षक नवीन चंद्र को पुलिस लाइन से कूरेभार थाने भेजा गया है।
उप निरीक्षक राम चंद्र व केशव दयाल को पुलिस लाइन से कादीपुर कोतवाली भेजा गया है। उप निरीक्षक परमानंद पांडेय को पुलिस लाइन से जयसिंहपुर कोतवाली भेजा गया है। उप निरीक्षक धनवीर सिंह को अभियोजन कार्यालय से विशेष किशोर पुलिस इकाई का प्रभारी बनाया गया है। (संवाद)