फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Anupam ranked 81 in IAS toppers list

आईएएस में अनुपम को 81वीं

Tue, 10 May 2016 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 10 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Anupam ranked 81 in IAS toppers list
सुल्तानपुर का नाम रोशन किया - फोटो : अमर उजाला

जिले के दो मेधावियों ने आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। अनुपम मिश्र को आईएस में 81वीं जबकि राकेश तिवारी को 1077वीं रैंक मिली है। दोनों मेधावी सामान्य परिवार से हैं। अनुपम मिश्र की मां प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं।  

विज्ञापन


शहर के निरालानगर निवासी रामप्रकाश मिश्र के पुत्र अनुपम मिश्र का दूसरी बार आईएएस की परीक्षा में चयन हुआ है। उन्होंने मंगलवार को घोषित रिजल्ट में 81वीं रैंक हासिल की है। इसके पहले 2015 में उन्हें 574 वीं रैंक हासिल हुई थी।
विज्ञापन


अनुपम की मां कविता कुमारी नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन की प्रधानाध्यापक हैं। अनुपम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां व पिता को दिया है।  अनुपम के परिवार में माता-पिता के साथ ही भाई पं. वीरेंद्र आचार्य, बहन लता मिश्रा व पूर्णिमा मिश्रा हैं। अनुपम ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कक्षा 10 की परीक्षा शहर स्थित कान्वेंट स्कूल से उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट की परीक्षा सीएमएस लखनऊ और बीटेक व एमटेक की परीक्षा अन्ना नगर यूनिवर्सिटी चेन्नई से उत्तीर्ण की थी। अनुपम धनपतगंज ब्लॉक के ग्राम पूरे खुटवन मौजा सरैयामाफी के मूल निवासी हैं। अनुपम मिश्र वर्तमान में मसूरी में आईएएस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कादीपुर तहसील क्षेत्र के तवक्कलपुर नगरा शेखपुरा (सूरापुर) निवासी स्व. जयप्रकाश तिवारी के पुत्र राकेश कुमार तिवारी ने दूसरे प्रयास में आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed