Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Angry with the mess in the water booth, ADRM reprimanded

Sultanpur News: वाटर बूथ में गंदगी से नाराज एडीआरएम ने लगाई फटकार

Fri, 20 Feb 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 20 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Angry with the mess in the water booth, ADRM reprimanded
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर स्थानीय रेल ​अ​धिकारियों से वार्ता करते एडीआरएम। स
सुल्तानपुर। लखनऊ रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्लेटफॉर्म चार पर लगे वाटर बूथ में जमा गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएचआई (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक) रोहित प्रभाकर को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

एडीआरएम ने कहा कि गर्मी के पहले स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर जलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। यात्री सुविधाओं में स्थानीय स्तर पर यदि खामी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ रेलवे अस्पताल गए। वहां पर भी उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था के बारे में स्थानीय स्टाफ से जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रभारी स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता से एडीआरएम ने परिचालन व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उनके साथ लखनऊ रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक विनीत कटियार, सहायक परिचालन प्रबंधक राशिदा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed