{"_id":"ce2a0d35328184cdf3fd47d8d85747aa","slug":"anant-vikram-bail-application-to-produced-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दाखिल होगी अनंत विक्रम की जमानत अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दाखिल होगी अनंत विक्रम की जमानत अर्जी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 06 Jul 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। भूपति भवन कांड के चर्चित मामले में जेल में निरुद्ध अमेठी के युवराज व भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह की जमानत अर्जी मंगलवार को जिला जज की कोर्ट में दाखिल की जाएगी। उधर, सोमवार को वकीलों की हड़ताल के चलते सुरक्षा के दी गई अनंत विक्रम सिंह की अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी।
अमेठी के भूपति भवन के सामने 14 सितंबर 2014 को हुए बवाल में सिपाही विजय प्रताप मिश्र की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में अमेठी कोतवाल मो. हामिद की तहरीर पर युवराज व भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह समेत सात नामजद और 300 अज्ञात आरोपियों के हत्या समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट पर पुलिस ने अनंत विक्रम सिंह को बीते चार जुलाई को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया था, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। सीजेएम विजय कुमार आजाद ने मामला गंभीर प्रकृति का होने से अनंत विक्रम सिंह की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी थी। अनंत विक्रम सिंह के अधिवक्ता राजकिशोर सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिला जज की कोर्ट में अनंत विक्रम सिंह की जमानत अर्जी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
टिकट के दावेदारों ने किया किनारा
सुल्तानपुर। भूपति भवन पर हुए बवाल में हुई सिपाही की मौत मामले में सलाखों के पीछे पहुंच चुके अनंत विक्रम सिंह की सियासी डगर भी निष्कंटक नहीं दिख रही है। कहने के लिए तो दो दिन के भीतर जेल में उनसे डेढ़ सौ से ऊपर भाजपाई मिल चुके हैं लेकिन इस फेहरिस्त में भाजपा के टिकट के प्रमुख दावेदारों में एक भी शामिल नहीं है। हालांकि ये सभी खुद के बाहर होने और पार्टी के स्टैंड के साथ होने की बात कह रहे हैं।
दो दिन से इस बात की भी चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी उनसे मिलने आ सकते हैं। इसके बावजूद अनंत विक्रम सिंह से जेल पहुंचकर मिलने वालों में अमेठी से भाजपा के टिकट के प्रमुख दावेदारों में कोई शामिल नहीं है। अमेठी से भाजपा के टिकट पर पिछला चुनाव हार चुकीं रश्मि सिंह हों या फिर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके राजेश मसाला (अब भाजपा में) ने उनसे मिलने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।