फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Anant Vikram and Amita join protest

प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे अनंत विक्रम व अमीता सिंह

Tue, 03 Nov 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Tue, 03 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

मतगणना का परिणाम घोषित करने में धांधली को लेकर टीकरमाफी बाजार में चल रहे धरना-प्रदर्शन की सूचना पर पहले अनंत विक्रम सिंह पहुंचे फिर अमीता सिंह प्रदर्शन में शरीक हुईं। दोनों नेताओं के पहुंचने पर भीड़ से तेज नारेबाजी होने लगी। वार्ड नंबर 31 में हारे हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देने के आरोप में ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह टीकरमाफी बाजार में दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


अधिकारियों के हस्तक्षेप पर जाम हटा ही था कि इसी बीच भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही भीड़ एक बार फिर नारेबाजी कर उत्तेजित हो गई। मौके पर मौजूद एसडीएम गौरीगंज वंदिता श्रीवास्तव से करीब घंटे भर भीड़ के बीच अनंत विक्रम से वार्ता होती रही। अनंत विक्रम के जाने के बाद भीड़ हट ही रही थी कि वहां मौजूद पूर्व मंत्री अमीता सिंह के समर्थकों ने भीड़ को उनके आने की सूचना दी।
विज्ञापन


अमीता सिंह के आने की खबर सुनकर भीड़ फिर रुक गई। करीब 10 मिनट बाद अमीता सिंह भी मौके पर पहुंच गई। अमीता ने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वास्त किया कि वे इंद्रजीत के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed