{"_id":"5747373f4f1c1ba22c69231b","slug":"ambedkar-university-branch-campus-will-open-in-iiit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल आईटी कैंपस में चलेगी अंबेडकर विश्वविद्यालय की शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल आईटी कैंपस में चलेगी अंबेडकर विश्वविद्यालय की शाखा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करती स्मृति ईरानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को टीकरमाफी में संचालित ट्रिपल आईटी कैंपस में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ की नई शाखा के संचालन की घोषणा की। एक जून से यहां प्रवेश शुरू होगा। कक्षाएं एक अगस्त से चलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ट्रिपल आईटी परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन कर चयनित दो हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने का ऐलान भी किया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से शिकस्त खाने के बाद क्षेत्र में सक्रिय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को अमेठी वासियों को कई तोहफे दिए।
विज्ञापन
अमेठी के टीकरमाफी में संचालित ट्रिपल आईटी इलाहाबाद की शाखा परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ की नई शाखा के संचालन की घोषणा की। स्मृति ने कहा कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद क्षेत्र में उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा नहीं थी।
जो कॉलेज क्षेत्र में हैं भी वहां पढ़ाई के नाम पर सिर्फ आर्थिक शोषण किया जाता है। इसके कारण कई मेधावी विशेष कर छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। उन्होंने बताया कि अब टीकरमाफी में बीए, बीकॉम, एलएलबी, एलएलएम के साथ ही वोकेशनल कक्षाओं का संचालन एक अगस्त से शुरू हो जाएगा।
इसके लिए एक जून से प्रवेश शुरू होगा। इस बार प्रवेश परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर एडमिशन होगा। हर वर्ग में 60 सीट होगी। स्मृति ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अगले दो वर्षों में अमेठी के पांच हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जाएगा।