{"_id":"594aa3094f1c1b44678b45c4","slug":"alvida-namaz-tommorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज कल
Amarujala Bureau
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
बाजारों में ईद की रौनक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसलमानों का पवित्र रमजान का महीना खत्म होने वाला है। शुक्रवार को ईदगाह व मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसे लेकर ईदगाह व मस्जिदों में साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है। ईद को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। मार्केट में विभिन्न वेराइटी की सेवईं, कुर्ता-पायजामा, टोपी आदि की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
रोजेदार ईद की तैयारियां कर रहे हैं। इस पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग नए परिधान पहनते हैं। महिलाएं भी कपड़े और जरूरत के मुताबिक नए सामान खरीदती हैं। शहर के चौक इलाके में ईद की खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन
वहीं, चूड़ी, कंगन व साज-सज्जा की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ हो रही है। ईद की नमाज अदा करने के लिए बच्चे भी मनपसंद टोपियां खरीद रहे हैं। अलविदा व ईद की नमाज को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन