फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Allegation of demanding Rs 8000 from a patient who reached OT, ruckus

Sultanpur News: ओटी में पहुंचे मरीज से 8000 रुपये मांगने का आरोप, हंगामा

Thu, 22 May 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Allegation of demanding Rs 8000 from a patient who reached OT, ruckus
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के लिए पहुंचे मरीज से आठ हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। ये भी आरोप है कि मरीज के विरोध पर मोबाइल छीन कर ओटी से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने मरीज का मोबाइल वापस कराया। शिकायत के बाद प्राचार्य ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।
मंगलवार को ऑपरेशन थिएटर में अपेंडिस का ऑपरेशन कराने तुराबखानी के कुदरत अली अपनी पत्नी चांदनी के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि जैसे ही वे ओटी में घुसे, वहां खड़े एक वार्ड बॉय ने कुदरत अली आठ हजार रुपये दवा और ऑपरेशन के नाम पर मांगे।
विज्ञापन

कहा कि इसके लिए सर्जन ने कहा है। परिवारीजन ने जब विरोध जताया और शिकायत करने के लिए जैसे ही जेब से मोबाइल निकाला, वहां मौजूद चिकित्सकों व स्टाफ ने मोबाइल छीनकर दोनों को ओटी से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर पुलिस ओटी पहुंची और अस्पताल स्टाफ से मोबाइल वापस कराया। कुदरत अली की पत्नी चांदनी ने प्राचार्य को शिकायती पत्र दिया है। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के लिए सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। कमेटी में डॉ. गौरव व डॉ. आमिर शामिल हैं। जांच टीम दो दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। यदि पैसा मांगने की बात सही निकली तो चिकित्सक व स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निजी नर्सिंग होम में मरीज की मौत मामले में बयान दर्ज
गोराबारिक स्थित निजी नर्सिंग होम में कुड़वार के महराजगंज निवासी जितेंद्र कुमार ने अपनी मां शिवकुमारी का ऑपरेशन 13 मई को कराया था। जिसके अगले दिन शिवकुमारी की मौत हो गई थी। शिकायत पर सीएमओ ने एसीएमओ राधा बल्लभ की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी।

बुधवार को शिकायतकर्ता जितेंद्र और परिवारीजन ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जांच टीम के सामने अपना बयान दर्ज कराया और संचालक व ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक पर कार्रवाई करने के साथ अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed