{"_id":"64e25ac27bbc954439095c88","slug":"all-the-belongings-of-sirajs-house-attached-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-1841-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सिराज के घर का सारा सामान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सिराज के घर का सारा सामान कुर्क
Sun, 20 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में कुर्की के लिए सिराज के घर का ताला तोड़ती पुलिस। -संवाद
सुल्तानपुर। अधिवक्ता की हत्या कर प्रदेश सरकार की आंख की किरकिरी बने कुख्यात एक लाख के इनामी सिराज की जुर्म से की गई कमाई बिखरने लगी है। फरार चल रहे इस कुख्यात के घर पर रविवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की की। घर के भारी भरकम सामान के साथ उसके पिटबुल और रॉटवीलर कुत्ते भी कुर्क कर लिए गए।
कोतवाली देहात थाने के भुलकी चौराहे पर छह अगस्त को अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी सिराज अहमद व इस्माइल उर्फ प्रिंस फरार हैं। पुलिस ने इन दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। शनिवार को सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को दोनों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। रविवार सुबह ही लंभुआ सीओ अब्दुस्सलाम खान के नेतृत्व में फोर्स लोलेपुर स्थित सिराज के घर पहुंच गई। दरवाजे का ताला तोड़कर पुलिस ने घर में प्रवेश किया।
हर कमरे का ताला तोड़कर सारा सामान बाहर निकाला गया। कई बड़े-बड़े बक्से, गद्दा, रजाई, चादर, कपड़े, बेड समेत अन्य सामान निजी वाहनों पर लादकर ले जाए गए। इसके अलावा बाइक और पिंजड़े में बंद पिटबुल और रॉटवीलर जैके खूंखार नस्ल के कुत्तों को भी कुर्क कर लिया गया।
विज्ञापन
सीओ अब्दुल सलाम ने बताया कि अदालत के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि इन दोनों कुत्तों को एक पशुपालक की सुपुर्दगी में दे दिया गया। इन कुत्तों को सुल्तानपुर जिले में पालने पर कोई रोक नहीं है। इसलिए इस संबंध में कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई है।
पल्सर बाइक के चलते सिराज पल्सर के नाम से है कुख्यात
जरायम की दुनिया में कदम रखने का अरमान सिराज को बचपन से ही था। अच्छी बाइक, महंगे कपड़े व असलहों का वह शौकीन था। आरंभिक शिक्षा लखनऊ के कान्वेंट स्कूल में हुई थी। फिर एपीएस कॉलेज और वहां से वह लखनऊ यूनिवर्सिटी तक पहुुंचा। युवा अवस्था में उसने पल्सर ली थी। युवाओं के बीच वह इलाके में सिराज पल्सर के नाम से पुकारा जाता है। यूनिवर्सिटी में उसके ताल्लुकात आपराधिक लोगों से हुए। फिर सुल्तानपुर में उसने जलीस का गैंग जॉइन कर लिया। धीरे-धीरे उसके अपराध का दायरा बढ़ता गया।
हाजी मुन्ने हत्याकांड व अवंतिका गोलीकांड से सुर्खियों में आया
बीड़ी कंपनी के मालिक मो. अलीम उर्फ हाजी मुन्ने की 18 जनवरी 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड में 10 लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें जलीस उर्फ फिरोज, निसार अहमद, इकसार, सिराज उर्फ पप्पू, सौरभ सिंह उर्फ छोटू व रुकसार अहमद व कादीपुर कोतवाली के बरवारीपुर निवासी शूटर रिशू सिंह शामिल थे। इसके बाद अवंतिका फूड माल के मालिक व भाजपा नेता आलोक आर्या पर 29 जुलाई 2018 को असलहो से लैस बदमाशों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। मामले में आरोपी सत्य प्रकाश सिंह, रमन सिंह, सौरभ सिंह नामजद हुए थे। तफ्तीश के दौरान हिस्ट्रीशीटर राहुल धुरिया, रीशू उर्फ देवांश सिंह, अतुल सिंह, मनोज सिंह, सिराज अहमद व जलीस अहमद उर्फ फिरोज का नाम सामने आया था।
देर शाम तक चलती रही लिस्टिंग
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस अधिकारी देर शाम तक कुर्क की गई सारी संपत्ति की लिस्ट बनाते रहे। इस वजह से शाम तक इस्माइल उर्फ प्रिंस के घर कुर्की शुरू नहीं हो पाई थी। माना जा रहा है कि लिस्टिंग पूरी होते ही प्रिंस के घर भी कार्रवाई शुरू हो जाएगी।