फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   All 80 Banks running without cash.

जिले के सभी 80 ग्रामीण बैंक कैशलेस

Fri, 02 Dec 2016 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 02 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
All 80 Banks running without cash.
बैंकों में लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला

बैंक शाखाएं लगातार कैश संकट से जूझ रही हैं। शुक्रवार को भी बैंकों में भुगतान को लेकर मारामारी मची रही। कम कैश मिलने से शहर की कई शाखाओं पर दोपहर बाद पैसा खत्म हो गया। ग्रामीण क्षेत्र की 80 बैंक शाखाओं पर करेंसी न पहुंचने से एक भी खाताधारक को नकद भुगतान नहीं दिया जा सका। बैंक शाखाओं पर नो कैश की नोटिस चस्पा कर दी गई। 

विज्ञापन



करेंसी चेस्ट की कमी को दूर कर पाने में आरबीआई सफल नहीं हो पा रही है। जिले की प्रमुख बैंक शाखाओं में पर्याप्त कैश न होने से पेमेंट की मारामारी मची है। कैश लोड कम मिलने से चंद घंटे में ही शाखाएं कैशलेस हो जा रही हैं। जिन रुपयों का चलन मार्केट में है, उसे जमा करने का ग्राफ नहीं बढ़ पा रहा है। इस वजह से भी भुगतान करने में बैंक अधिकारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी बैंकों में कैश का संकट गहराया रहा। आईओबी की शाखा में बृहस्पतिवार को हुए बवाल के बाद शुक्रवार को सिर्फ आठ लाख रुपये ही भेजा गया। यह पैसा चंद घंटों में ही खाताधारकों को वितरित कर दिया गया। दोपहर बाद भुगतान करने से बैंक अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। सबसे अधिक समस्या ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में रही। कई शाखाओं पर पिछले दो-तीन दिन से करेंसी का संकट चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 80 शाखाओं पर कैश का अभाव रहा। ग्रामीण बैंक के अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ से करेंसी चेस्ट नहीं पहुंचा। इस वजह से भुगतान की व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। कूरेभार, बल्दीराय, कुड़वार, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर,  कादीपुर, अखंडनगर, दोस्तपुर, धनपतगंज आदि स्थानों पर स्थित शाखाओं में कैश का संकट अभी दूर नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed