फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Adult raped teenager, case registered

प्रौढ़ ने किशोरी के साथ किया दुराचार

Wed, 18 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Adult raped teenager, case registered
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। किशोरी के साथ आठ माह पूर्व एक प्रौढ़ ने दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर उसे समोसे में दवा डालकर खिला दिया। मंगलवार की रात किशोरी की हालत बिगड़ गई और गर्भपात हो गया। गर्भपात होने पर परिवारीजनों को जानकारी हुई तो पीड़िता ने मां से आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अखंडनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी आठ माह पूर्व बाजार से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही राम आसरे (55) ने उसे रोक लिया और बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी किशोरी ने घटना का जिक्र परिवारीजनों से नहीं किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। कुछ दिन पहले किशोरी को इसकी जानकारी हुई तो उसने प्रौढ़ को पूरी बात बताई। प्रौढ़ ने दो दिन पहले समोसे में चुपके से दवा डालकर किशोरी को खिला दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 10 बजे किशोरी का गर्भपात हो गया। गर्भपात होने पर परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई। बुधवार की सुबह पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी राम आसरे के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed