फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ADRM inspected the station yard

एडीआरएम ने किया स्टेशन यार्ड का निरीक्षण

Wed, 14 Aug 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
ADRM inspected the station yard
सुल्तानपुर। रेलवे संरक्षा अधिकारी के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर बुधवार को एडीआरएम लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से स्थानीय स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

एडीआरएम व उनकी टीम ने पावर केबिन, रनिंग रूम, एस्केलेटर, लिफ्ट व स्टेशन यार्ड में अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्थानों पर खामी दिखने पर व्यवस्था में सुधार के लिए स्थानीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया।
बुधवार को लखनऊ रेल मंडल के एडीआरएम अमित श्रीवास्तव स्पेशल ट्रेन से स्थानीय स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

प्लेटफार्म की सफाई व्यवस्था, पार्सल, एस्केलेटर, लिफ्ट का एडीआरएम ने निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने लाबी, पावर केबिन, सिग्नल सेक्शन, रनिंग रूम समेत अन्य कई स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर एडीआरएम को खामियां भी दिखाई दीं। व्यवस्था में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया। एडीआरएम ने बताया कि 23 अगस्त को रेलवे मुख्य संरक्षा अधिकारी सीमाधीर का निरीक्षण प्रस्तावित है।

उनके निरीक्षण को लेकर संरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के संचालन के बारे में जानकारी ली जा रही है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रभारी स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार गुप्ता, ज्योति स्वरूप, अभिनव समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed