{"_id":"5e74ff068ebc3e6fc8491d0b","slug":"administration-tightens-regarding-public-curfew-sultanpur-news-lko514577692","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू को लेकर प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को प्रस्तावित जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जिला व प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सी. इंदुमती व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने जनपद वासियों से सहयोग मांगा।
उन्होंने कहा है कि इस महामारी से बचने के लिए जिले के सभी लोग अपने घरों में रहें। बच्चे और बुजुर्गों को एहतियात बरतने की खास जरूरत है। डीएम ने कहा कि उच्चाधिकारियों को हैंड सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध कराने के लिए सूचित कर दिया गया है।
बहुत जल्द बाजार में हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध होंगे। अगर कोई इसे अधिक दामों पर बेचता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दुकानों पर जाकर दुकानदारों को आगाह कर रहे हैं।
विज्ञापन
मास्क और हैंड सेनेटाइजर आवश्यक वस्तु घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सी. इंदुमती एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने संयुक्त रूप से जनता से इस महामारी से लड़ने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
कहा कि जनपद में आवश्यक सामानों की पर्याप्त उपलब्धता है। सुल्तानपुर जनपद कोरोना के संक्रमण से मुक्त है। इसके बावजूद हम इस महामारी से लड़ने के लिए तैयार हैं। बचाव ही इस महामारी का इलाज है।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने लोगों को हाथ धोने के तरीके बताए। कहा कि अपने हाथ को छह स्टेट में रगड़-रगड़ के धुलना है। इस बीमारी से निजात पाने के लिए आम जनमानस को भी सचेत करें। अपने घरों में रहें, जिससे इस महामारी से लड़ा जा सके।