फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Additional buses will be run during festivals

Sultanpur News: त्योहारों में चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Tue, 30 Sep 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will be run during festivals
अमेठी सिटी। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन



अमेठी डिपो से रोडवेज की 55 और अनुबंधित श्रेणी की तीन बसें संचालित हो रही हैं। इसके अलावा 25 मिनी बसें मिलने की संभावना है। त्योहारों से दो दिन पहले ही अतिरिक्त बसें सेवा में लगा दी जाएंगी। लगातार चलने वाली सेवाओं के लिए चालक और परिचालकों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए मौजूदा बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन



वर्तमान में अमेठी से दिल्ली के लिए एक बस संचालित है, लेकिन दीपावली और छठ पर्व पर इस रूट पर दो से तीन अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रिजर्व बसों को लगाया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण आंचल और अन्य रूटों पर भी बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने की योजना बनाई गई है। दशहरा दो अक्तूबर और दीपावली 22 अक्तूबर को है। छठ पर्व 25 अक्तूबर से शुरू होगा। इन अवसरों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मांग के अनुसार होगा संचालन
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी मार्गों पर पर्याप्त संख्या में बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों की मांग के अनुसार संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed