फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused of attempting conversion under the cover of shop, four detained

Sultanpur News: दुकान की आड़ में धर्मांतरण के प्रयास का आरोप, चार हिरासत में

Mon, 22 Sep 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempting conversion under the cover of shop, four detained
  बगियागांव ​स्थित कपड़े की दुकान में जांच पड़ताल करती पुलिस।  
जयसिंहपुर। बगिया गांव कस्बे में एक कपड़े की दुकान की आड़ में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल रविवार को उजागर हुआ है। आरएसएस के जागरण प्रमुख व उनके साथी के पहुंचने पर दुकान में ईसाई मिशनरी की किताबें व कुछ लोग मिले।
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के पहुंचते दुकान में मौजूद लोग भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अहिबरनपुर निवासी सुरेंद्र यादव आरएसएस के जयसिंहपुर के धर्म जागरण प्रमुख हैं। उनके मुताबिक, रविवार को पता चला कि बगिया गांव चौराहे के बरौसा रोड पर एक कपड़े की दुकान में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जानकारी पर सुरेंद्र यादव अपने साथी बसायकपुर निवासी संतोष और बरेहता निवासी आशीष के साथ दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पर कई महिलाएं मौजूद थीं। उनके हाथों में ईसाई मिशनरी की पुस्तकें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को दुकान संचालक तुलसीराम निवासी सैती, पुरुषोत्तमपुर, जयसिंहपुर ईसाई धर्म ग्रहण करने के लिए तमाम तरह के प्रलोभन दे रहा था। अंध विश्वास के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस बात का जब सुरेंद्र ने विरोध किया तो तुलसीराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच सुरेंद्र ने जयसिंहपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के पहुंचते दुकान में मौजूद महिलाएं व अन्य लोग भागने लगे। पुलिस ने दुकान में रखी ईसाई मिशनरी से जुड़ीं कुछ किताबों को ले लिया। तभी कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। दुकान में मिलीं धार्मिक किताबें, रजिस्टर को लेकर पुलिस जयसिंहपुर कोतवाली पहुंची।

जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुरेंद्र यादव की तहरीर पर दुकान संचालक के खिलाफ धर्म परिवर्तन का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


रजिस्टर में मिले कुछ लोगों के नाम व नंबर
पुलिस को तुलसीराम के पास से जो रजिस्टर मिला है। उसमें कुछ गांव के लोगों के नाम व मोबाइल नंबर मिले हैं। पुलिस उन लोगों की डिटेल इकट्ठा कर रही है। पुलिस के मुताबिक धर्म परिवर्तन कराने के मामले में वह लोग भी संदिग्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed