{"_id":"61a1292c048676419a31deb6","slug":"accident-sultanpur-news-lko6062402186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पीआरवी सवार तीन पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पीआरवी सवार तीन पुलिस कर्मी घायल
विज्ञापन
24. सुल्तानपुर कोतवाली में क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के कामतागंज बाजार में बृहस्पतिवार की रात कोतवाली देहात के पीआरवी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
कोतवाली देहात थाने की पीआरवी बृहस्पतिवार की देररात शंभूगंज रोड स्थित ड्यूटी प्वॉइंट से लौटी थी। कामतागंज बाजार में अचानक वाराणसी से सुल्तानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीआरवी को पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में पीआरवी पर सवार दीवान मेवालाल, आरक्षी अरविंद यादव व चालक मोहम्मद जावेद घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
घायल पुलिस कर्मियों को सीएचसी भदैंया ले जाया गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में लिया है। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस वाहन में सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का सीएचसी पर इलाज कराया जा रहा है।