{"_id":"645a959f83eb7e495503e814","slug":"accident-death-sultanpur-news-c-13-1-225470-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डिवाइडर से टकराई कार, चालक व महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डिवाइडर से टकराई कार, चालक व महिला की मौत
Wed, 10 May 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। गुड़गांव से पटना जाते समय एक कार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई। डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक व दो बच्चों के साथ ही कार चालक को यूपीडा कर्मियों ने पिठला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चालक को भी मृत घोषित कर दिया।
बिहार के पटना जिले के बखियातरपुर थाना क्षेत्र के बाढ़वक्तयार मजरे करौटा निवासी रंजन पांडेय (38) गुड़गांव में पत्नी करुणा पांडेय (36) और बेटे वरुण (11) व मनीष (8) के साथ रहते हैं। वहीं पर रंजन पांडेय परचून की दुकान करते हैं। गांव में 10 मई को शादी है। इसके लिए रंजन पांडेय मंगलवार सुबह पत्नी और दो बच्चों के साथ एक कार बुक कराकर गांव के लिए निकले थे। कार कमल कश्यप (30) निवासी ग्राम रौतामऊ सरायप्रयाग जिला कन्नौज चला रहा था। कार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होते हुए पटना जा रहीं थीं। रास्ते में हलियापुर थाना क्षेत्र के 84 किलोमीटर के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही करुणा पांडेय की मौत हो गई।
सूचना के बाद पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कार में फंसे रंजन पांडेय, वरुण, मनीष के साथ ही कार चालक कमल कश्यप को पिठला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने कमल कश्यप को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पीड़ित रंजन पांडेय और कार चालक के घर वालों को भेजी गई है।
विज्ञापन
कार में लगी एलसीडी देख रहा था चालक
हादसे में घायल रंजन पांडेय ने बताया कि कार में एलसीडी लगी थी, जिसमें वीडियो चल रहा था। कार चालक कमल कश्यप बार-बार एलसीडी देख रहा था। जिस समय हादसा हुआ उस समय भी उसकी नजर उसी पर थी। जिसके चलते वह सामने नहीं देख पाया।