फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   AAP took out a procession under the Matka burst movement

आप ने मटका फोड़ो आंदोलन के तहत निकाला जुलूस

Wed, 25 Aug 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
AAP took out a procession under the Matka burst movement
सुल्तानपुर में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप लगाते हुए बुधवार को आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर आई। पार्टी कार्यालय से मटका फोड़ो आंदोलन के तहत पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मटका फोड़कर विरोध जताते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रदेश में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में हुए 30 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया था। इसी प्रकरण को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संदीप शुक्ला के नेतृत्व में सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष की अगुवाई में मटका फोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं का जुलूस सड़क पर उतरा।
विज्ञापन

यह जुलूस सड़क के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां पर सामूहिक रूप से मटका फोड़कर आप कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि जल शक्ति मिशन के अंतर्गत हुए घोटाले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाय। इस मौके पर महासिचव रामविलास तिवारी, वंशराज दुबे, डॉ. सूरज कुमार, मो. अख्तर, फिरोज खान, सुरेश चंद्र, भाष्कर देव मिश्र, विजयराज, अनुज दुबे, इशहाक अहमद, रमाशंकर गौतम, अरविंद यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed