{"_id":"bc091154d7e4a6487bd7dd4d4c8e7028","slug":"aap-formed-the-district-executive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की जिला कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की जिला कार्यकारिणी का गठन
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी कवायद के बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर दिया गया। शिव प्रसाद कश्यप को पार्टी का जिला संयोजक बनाया गया है। साथ ही सभी विधानसभाओं के लिए प्रभारी भी मनोनीत कर दिए गए।
आम आदमी पार्टी में जिला स्तर पर बीते कई महीनों से चल रही चर्चाएं शुक्रवार को सही साबित हुईं। पार्टी के अवध जोन संयोजक की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में अब तक जिला संयोजक रहे हनुमान सिंह हनुमत ने शाहगढ़ ब्लॉक के शिव प्रसाद कश्यप को संयोजक मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा।
हनुमत के प्रस्ताव पर अवध जोन संयोजक अविनाश त्रिपाठी ने शिव प्रसाद को पार्टी का जिला संयोजक, विनीता मौर्या को सह संयोजक, अजय विक्रम सिंह को सचिव, ओमप्रकाश शुक्ला को कोषाध्यक्ष, अंसार अहमद को संगठन संयोजक, राजेश सिंह को सह संगठन संयोजक, आरडी पासी को मीडिया प्रभारी, मो. आवेश को सह मीडिया प्रभारी, राकेश गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी और उमाशंकर पांडेय को कार्यालय प्रभारी पद पर मनोनीत किया।
विज्ञापन
मो. तसलीम कुरेशी, अरमान अली, संजय कुमार सिंह, बेचू खान, अशोक सेन, आदित्य शुक्ल, जितेंद्र शुक्ल, शशी सिंह और विकास यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसी तरह ओमप्रकाश शुक्ल को अमेठी, राजेश प्रभात को तिलोई, दिनेश पांडेय को गौरीगंज और हाजी सलीम को जगदीशपुर का प्रभारी मनोनीत किया गया है। अवध जोन संयोजक त्रिपाठी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी मजबूत करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।