{"_id":"6af8a8f3728e04fdd30b9aa4","slug":"aadhaar-seva-kendras-at-post-offices-will-remain-open-on-sundays-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-169337-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रविवार को खुलेंगे डाकघर के आधार सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रविवार को खुलेंगे डाकघर के आधार सेवा केंद्र
Sun, 15 Nov 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय डाक विभाग के चार आधार सेवा केंद्र रविवार को भी खुलेंगे, इसमें प्रधान डाकघर, बल्दीराय, कादीपुर व कूरेभार के उप डाकघर शामिल हैं। डाक अधीक्षक सूरज कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यालय दिवसों में लोगों की व्यस्तता को देखते हुए क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश पर आधार सेवाओं के लिए चार केंद्रों को रविवार को खोला जा रहा है।
इसमें लोगों को नए आधार नामांकन, आधार में नाम, पता, जन्मतिथि संशोधन, मोबाइल नंबर, ईमेल, बाॅयोमीट्रिक अपडेट की सुविधा मिलेगी। बाॅयोमीट्रिक में फोटो, फिंगरप्रिंट व आइरिस (आंख) के अपडेशन की सुविधा मिलेगी। बताया कि इस पहल से नौकरीपेशा व्यक्तियों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य नागरिकों को आधार संबंधी कार्य कराने में सहूलियत मिलेगी।