फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A young man firing at a grocery store

किराना दुकान पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 12 Apr 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
A young man firing at a grocery store
सुल्तानपुर। किराना दुकान पर चचेरे भाई के साथ सामान खरीदने पहुंचे एक युवक पर पहले से घात लगाकर बैठे चार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक को मृत समझ कर हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। घटना के पीछे दो दिन पूर्व गली में मिट्टी डालने का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सराय अचल गांव निवासी विनोद यादव (24) पुत्र गणेश यादव रविवार की सुबह अपने चचेरे भाई भूपेंद्र यादव पुत्र रंजीत यादव के साथ गांव में ही किराना दुकान पर सामान लेने गया था। दुकान पर पहले से मौजूद अंकित, रोहन, शुभम व सुशील से विनोद की कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद जब तक कुछ समझ पाता चारों युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से विनोद जमीन पर गिर पड़ा। भूपेंद्र शोर मचाता हुआ घर की ओर भागा। विनोद को मृत समझकर हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस बीच मौके पर पहुंचे परिवारीजन घायल विनोद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही सीओ लंभुआ विजयमल यादव, एसओ कोतवाली देहात शरद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
सीओ ने घटना स्थल की जांच करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने घायल विनोद के पिता गणेश यादव की तहरीर पर अंकित, रोहन, शुभम, सुशील और शिव प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि गणेश यादव ने पुलिस को बताया है कि दो दिन पूर्व उसके चचेरे भाई शिव प्रसाद पुत्र पारस नाथ यादव से गली में मिट्टी डालने को लेकर विवाद हुआ था। शिव प्रसाद ने उसे और उनके बेटे विनोद को देख लेने की धमकी दी थी।

इसी विवाद में रविवार की सुबह किराना स्टोर की दुकान पर उनके बेटे को अंकित, रोहन, शुभम और सुशील ने शिव प्रसाद की सह पर गोली मार दी। पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed