फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A taste of progress through tea packaging

Sultanpur News: चाय की पैकेजिंग से तरक्की का चस्का

Mon, 18 Nov 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 18 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
A taste of progress through tea packaging
अंजुम बानो
सुल्तानपुर। पर्दानशीं हो...जहीन हो...घर ही संभालो। बाहर निकली तो लोग क्या बोलेंगे। ताने मिलेंगे। इन जैसी बातों को दरकिनार करते हुए दूबेपुर के पैगापुर निवासी अंजुम बानो ने स्वरोजगार की राह चुनी। चाय की पैकेजिंग से तरक्की का ऐसा चस्का लगा कि आज सब उनकी मिसाल देते हैं। अंजुम खुद के साथ ही गांव की 30 अन्य महिलाओं को भी जोड़ उन्हें भी आत्मनिर्भर बना रही हैं।
विज्ञापन

अंजुम बताती हैं कि असम से सादी (प्लेन) चाय मंगाती हैं। इसके बाद उसमें अदरक, लौंग, इलाइची, हरी पत्ती, काली पत्ती को मिलाकर पैकेजिंग करती हैं। इसमें उनकी मदद गांव की ही शीतला, यागीस, ताज व रहमत समूह की रेशमा बानो, गीता देवी समेत 30 महिलाएं करती हैं। पैकेजिंग के बाद समूह के सहयोग से ही चाय की बिक्री भी करती हैं। अभी कुड़वार, शहर व दूबेपुर में मार्केटिंग टीम भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन




राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के मिशन प्रबंधक रामराज ने बताया कि दिल्ली में या वारिस समूह की चाय का स्टाॅल लगवाया गया था। इसमें समूह की ओर से तैयार पूरी चाय बिक गई। चाय का स्वाद अच्छा होने के कारण इसकी लगातार मांग बढ़ रही है। हमारी कोशिश इसे अन्य प्रदेशों में भी बिक्री की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





तीन तरह की चाय हो रही तैयार



अभी समूह की ओर से तीन तरह की चाय मोटा दाना, मीडियम और महीन दाना बनाई जा रही है। 100 ग्राम और 250 ग्राम के पैकेट ज्यादा बिक्री हो रही है। चाय में काली और हरी पत्ती स्वाद बढ़ाने के लिए मिलाई जाती है।





महिलाओं ने पेश की मिसाल
एनआरएलएम के उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि समूह की महिलाओं ने मिसाल पेश की है। स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन खुद के साथ ही परिवार को भी आगे बढ़ा रही हैं। इन महिलाओं के बच्चे आज अच्छे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। इका जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed