{"_id":"6a5680e4894c36b93802f34d","slug":"a-population-of-one-lakh-faced-a-power-and-water-crisis-for-three-hours-due-to-a-fault-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-160533-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फाॅल्ट से तीन घंटे एक लाख आबादी ने झेला बिजली-पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फाॅल्ट से तीन घंटे एक लाख आबादी ने झेला बिजली-पानी का संकट
Wed, 15 Jul 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार। पयागीपुर से आने वाली एचटी लाइन में खराबी के कारण कूरेभार और धनपतगंज उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति से करीब एक लाख आबादी तीन घंटे तक प्रभावित रही। मंगलवार सुबह पांच बजे से आठ बजे तक बिजली न होने से धान की रोपाई और उपभोक्ताओं की नित्य क्रियाएं भी बाधित हुईं। दुकानदारों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह पांच बजे नकराही के पास पयागीपुर से कूरेभार व धनपतगंज उपकेंद्रों को जाने वाली एचटी लाइन का जंपर कट गया। जिससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति अचानक बंद हो गई। बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की, खराबी का पता लगाने में करीब दो घंटे का समय लगा। जंपर कटने की जानकारी होने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान इरुल, परवर, सेउर, राजापुर एकडला, पुरखीपुर, लोकेपुर, फूलपुर, ऐनपुर, धनजई, सरैया समेत 100 से अधिक गांव की आबादी प्रभावित रही।
बिजली कटौती का सबसे अधिक असर किसानों और दुकानदारों पर पड़ा। किसान मनबोध ने बताया कि सुबह धान की रोपाई होनी थी। बिजली न होने से खेतों में पानी नहीं भर पाया। जिससे रोपाई अगले दिन के लिए टालनी पड़ी। कस्बे के दुकानदार मुरली ने कहा कि सुबह-सुबह बिजली न होने से रेफ्रिजरेटर में रखा दूध खराब हो गया। फ्रीजर में रखे अन्य खाद्य पदार्थ भी ठंडे नहीं हो सके, जिससे उनकी बिक्री नहीं हो पाई। कई घरों में पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई। अवर अभियंता रवींद्र तिवारी ने बताया कि एचटी में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। खराबी ठीक कर सुबह आठ बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई।