{"_id":"6543f28e404bf4702c0e4264","slug":"a-glimpse-of-culture-and-heritage-will-be-seen-at-the-new-model-station-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-4829-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नए माॅडल स्टेशन पर दिखेगी संस्कृति व विरासत की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नए माॅडल स्टेशन पर दिखेगी संस्कृति व विरासत की झलक
Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
निशांत त्रिपाठी
सुल्तानपुर। नए मॉडल रेलवे स्टेशन पर जिले की संस्कृति व विरासत की झलक दिखेगी। साथ ही स्टेशन पर अयोध्या स्टेशन की भी छाप दिखेगी। अमृत भारत स्टेशन स्कीम (एबीएसएस) के तहत सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन को इसी महीने से पुनर्विकसित किया जाएगा। नए माॅडल स्टेशन पर यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। कैंटीन, फास्ट इंटरनेट, आधुनिक प्रतीक्षालय, लिफ्ट और एस्केलेटर के साथ मल्टीस्टोरी पार्किंग की सुविधा होगी। नए स्टेशन का भवन बहुमंजिला होगा।
यहां यात्रियों के लिए बड़ा व आरामदायक वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनेगा। इसमें सोफे व कुर्सियों के साथ ही फ्री इंटरनेट की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। महिलाओं के लिए अलग से प्रतीक्षालय बनेगा। इसके लिए प्रति घंटे के हिसाब से दस रुपये का भुगतान करना होगा। एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत प्रतापगढ़ के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) आंवले का अचार व लड्डू को पेश किया जाएगा। साथ ही सुल्तानपुर में ओडीओपी मूंज (सरपत) से बने उत्पादों का स्टाल लगेगा। कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कला से जुड़े उत्पाद के स्टेशन पर रहेंगे।
इसी महीने शुरू होगा कार्य
नया मॉडल स्टेशन बनाने को कार्य इसी महीने शुरू हो जाएगा। पहले पुराने भवन को ध्वस्त किया जाएगा। फिर रेलवे से मिले ड्राइंग के अनुसार भवन तैयार किए जाएंगे। चार पहिया व दोपहिया वाहनों की पार्किंग और स्टैंड के लिए अलग से भवन बनेगा। अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) के लिए बड़ा भवन अलग बनेगा। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम शंभू ने बताया कि नए मॉडल स्टेशन को बनाने का काम इसी महीने से शुरू किया जाएगा। ड्राइंग पूरा हो चुका है। रेलवे को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही राशि स्वीकृत होगी।
विज्ञापन
यह होंगी सुविधाएं
नए स्टेशन भवनों के डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होंगे। आधुनिक प्रतीक्षालय, चौड़े फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर, वेटिंग रूम, वाणिज्यिक क्षेत्र और रिटेल काउंटर, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट, स्टेशन भवन के सामने प्रतीक्षा क्षेत्र, आधुनिक कैंटीन, ट्रैफिक सर्कुलेशन, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं होगी।