फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A counter of the head post office closed due to a fault

Sultanpur News: खराबी से प्रधान डाकघर का एक काउंटर हुआ बंद

Thu, 19 Sep 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
A counter of the head post office closed due to a fault
प्रधान डाकघर में बाहर आधार बनवाने के इंतजार में बैठी महिलाएं व बच्चे। 
सुल्तानपुर। प्रधान डाकघर में कंप्यूटर की खराबी से बुधवार को आधार बनवाने का एक काउंटर बंद हो गया। जिससे दूसरे काउंटर पर मारामारी मची रही। दूरदराज से आधार बनवाने और संशोधित करवाने आए आवेदकों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से ही कतार में खड़े लोगों को देर शाम तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सुबह सात बजे तक करीब 100 से अधिक फाॅर्म बांट दिए गए थे। इसके बाद लोगों ने सुबह नौ बजे तक फाॅर्म जमा किए। कई लोगों को देर शाम तक अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। एक ही काउंटर के संचालन से कई लोगों को निराश भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन


करना पड़ रहा इंतजार
मैं प्राइवेट जॉब करता हूं। मुझे अपने बेटे के आधार को अपडेट कराना है। आज छुट्टी लेकर आना पड़ा। फाॅर्म जमा करने के बाद अब इंतजार करना पड़ रहा है। कब काम होगा इसकी जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष, सोनबरसा।

दो दिन से कर रही भागदौड़
दो दिन से चक्कर लगा रही हूं। कल फाॅर्म जमा किया था। लेट होने की वजह से नंबर नहीं आया। आज फिर से दोबारा फाॅर्म जमा किया है।
-श्यामकली, पयागीपुर।

ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं बन रहा आधार
रामगंज में पहले आधार बनता था। कुछ दिनों से वहां डाकघर में आधार नहीं बन रहा है। मजबूरन अब यहां पर आना पड़ा है। फाॅर्म जमा करने के बाद अब तक नंबर नहीं आया है।
-कविता, रामगंंज।

हर बार निरस्त हो जाता आवेदन
मैं तीन बार आ चुकी हूं। बार-बार फाॅर्म रिजेक्ट हो जाता है। भीड़ होने की वजह से दूसरे दिन आने को बोला जाता है। आज आधार बनने की उम्मीद है।
-किरन, दूबेपुर।

आज से चलेंगे दोनों काउंटर
नया सिस्टम इंस्टाल किया जा रहा है। इसलिए एक काउंटर बुधवार को बंद करना पड़ा। बृहस्पतिवार से दोनों काउंटर पर काम होगा।
-हिमांशु तिवारी, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed